नीमच। नियमित खेल खेलने से शरीर स्वस्थ रहता है और स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है इससे विचार शुद्ध होते हैं और शुद्ध विचारों से व्यक्ति राष्ट्र विकास के कार्य करता है। इसलिए खेल स्वस्थ जीवन का प्रमुख आधार होता है। खेलों से जीवन में विकास होता है। यह बात विधायक दिलीप सिंह परिहार ने कही। वे नंबर वन न्यूज़ इंडिया क्रिकेट ट्रॉफी के फाइनल मैच में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे ।उन्होंने कहा कि खिलाड़ी यदि सजागता से खेल को खेले तो जीवन में सफलता और आनंद दोनों मिलते हैं। विजेता टीम साधुवाद की पात्र है। खेल में कोई उम्र और जात-पात नहीं होती है। खेल भावना हमें इससे ऊपर उठकर जीवन जीना सिखाती है ।खेलों में अनुभव से टीम विजेता बनती है। विजेता टीम अपना आत्म चिंतन करें और अपनी कमियों को दूर करें तो अगली बार वह टीम भी विजेता बनेगी। नीमच नगर परिषद की अध्यक्ष स्वाती गौरव चोपड़ा ने कहा कि खेलों में प्रोत्साहन से नई ऊर्जा का संचार होता है। खेल हमें संघर्ष के साथ जीवन जीना सिखाता है। खेल हार कर भी जितना सीखाता है। क्रिकेट प्रतियोगिता में जय श्री श्याम इलेवन टीम ने 9 ओवर में पहले खेलते हुए 129 रन बनाए , जवाब में पप्पू बना टीम ने सभी ओवर में मात्र 98 रन बनाकर सिमट गई। यह मैच जय श्री श्याम टीम ने 31 रन के अंतर से जीत लिया और नंबर वन न्यूज़ इंडिया क्रिकेट ट्रॉफी को जीत लिया। पमू बना टीम पराजीत रही।
 इस अवसर पर अतिथियों द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्रॉफी और विजेता टीम को 1लाख41हजार की राशि तथा उपविजेता टीम को 71हजार की राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में 16 टीमों ने भाग लिया।इस अवसर पर आयोजन समिति द्वारा मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सुमित बैरागी को तथा क्रिकेट प्रतियोगिता की मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार सुमित दायमा को प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि आदित्य मालू,जिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्याम गुर्जर पूर्व अध्यक्ष विष्णु परिहार, वरिष्ठ पत्रकार विमल कांठेड़,जिला प्रेस क्लब कार्यकारिणी सदस्य राजू दासा नागदा,अर्जुन सिंह जायसवाल,भूरा प्रजापति,मनोज मीणा ,अरुण यादव भी मंचासीन थे। अतिथियों का स्वागत दीपक चौहान ने किया।कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट युगल किशोर बैरागी ने किया। तथा कार्यक्रम संयोजक आभार पंकज श्रीवास्तव ने व्यक्त किया।
इनका किया सम्मान,कार्यक्रम में खेलआयोजन समिति की ओर से अतिथियों द्वारा जावेद भाई राजा भाई करीम भाई राहुल भाई सलीम भाई अभिषेक उज्जवल शाहरुख लाल धर्मेंद्र बोरीवाल, विक्रम, महेश, विमल कांठेड़,मनोज मीणा
भुरा प्रजापति पत्रकार तरलिन सलूजा,आरिफ शेख, अरुण यादव ,प्रवीण गोस्वामी, दक्ष श्रीवास्तव ,भव्य,पवन,अंकित ,अमित आदि खिलाड़ीयों को प्रशस्ति पत्र ट्राफी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।