नीमच पुलिस लाइन में तैनात एक हेड कांस्टेबल होशियार सिंह रविवार रात को जहर खाकर कंट्रोल रूम पहुंच गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। तीन पेज का सुसाइड नोट भी सामने आया है, जिससे पुलिस महकमें में हडकंप मचा हुआ है। नीमच पुलिस लाइन में पदस्थ 50 वर्षीय हेड कांस्टेबल हेड कॉन्स्टेबल होशियार सिंह ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उसने तीन पेज के अलग-अलग सुसाइड नोट लिखा, जो कि डीजीपी, डीआईजी और एसपी के नाम लिखा गया था। इस सुसाइड नोट में पुलिस महकमें व्याप्त भ्रष्टाचार की बात कही गई थी और अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए गए थे , साथ ही आत्महत्या करने की अनुंमति मांगी गई थी। हेड कांस्टेबल होशियार सिंह पिछले कुछ दिन से छूट्‌टी पर था। सोमवार ड्यूटी पर आना था, इससे पहले वह रविवार को जहरीला पदार्थ खाकर पुलिस कंट्रोल रूम पहुंच गया। कंट्रोल रूम पर जहरीला पदार्थ खाने की बात बताई तो हडकंप मच गया। उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया और वहां से ज्ञानोदय हास्पिटल रैफर किया गया, लेकिन बचाया नहीं जा सका। इलाज के दौरान हेड कांस्टेबल होशियार सिंह ने दम तोड़ दिया। होशियार सिहं का कुछ दिन पहले ही हार्निया का ऑपरेशन हुआ था और छूटिटयों पर गए थे हेड कांस्टेबल होशियार सिंह ने सुसाइड नोट में लिखा कि पुलिस विभाग में भारी भ्रष्टाचार है, मेरा शिकायति पत्र वायरल हो गया हैं, मुझे अपने ही लोग मार सकते हैं। थाना पीसीआर जीम पैसों से बिकते हैं। हेड कांस्टेबल के इस सुसाइड से पुलिस विभाग में हडकंप मच गया हैं।