नीमच। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के बड़े भाई नारायण यादव के नाम का दुरुपयोग का मामला नीमच जिले के मनासा में सामने आया है। मंदसौर के भू माफिया कोमल बाफना ने मनासा में अवैध कॉलोनी श्री खाटू श्याम कॉलोनी के शुभारंभ पर बैनर पोस्टर और विज्ञापन में सीएम के बड़े भाई नारायण यादव का फोटो लगाकर यह जताने की कोशिश की गई कि सीएम के बड़े भाई नारायण यादव का उक्त अवैध कॉलोनी से कनेक्शन है। यही नहीं कार्यक्रम में नारायण यादव के बेटे अभय यादव का आना बताया, लेकिन वह व्यक्ति नारायण यादव जी का बेटा नहीं था, जबकि कोई दूसरा ही व्यक्ति निकला। आश्चर्य तो इस बात का हुआ कि नारायण दादा के बेटे अभय यादव आए है और उस नक़ली व्यक्ति को अभय यादव बताकर स्वागत भी करवा दिया और खूब वाहवाही लूटी कि सीएम डॉ मोहन यादव के बड़े भाई नारायण यादव नहीं आ पाए तो उन्होंने उनके बेटे अभय यादव को भेज दिया। पर नारायण यादव के बेटे अभय यादव को प्रस्तुत किया वह बबलू यादव का साला था, जिसे नारायण दादा का बेटा अभय यादव बनाया गया। यह सब इसलिए किया कि प्रशासन उक्त कथित खाटू श्याम कॉलोनी पर कोई कार्रवाई न करें, और गुमराह कर लोग प्लॉट खरीदे, क्योंकि जिस जगह पर यह अवैध कॉलोनी बनाई जा रही है वह श्री बद्री विशाल मंदिर ट्रस्ट की है, जिसे पुजारी द्वारा फर्जी तरीके से बेचा गया था और इस मामले की जांच चल रही है। लोकायुक्त में भी शिकायत दर्ज हुई है।
पुलिस प्रशासन को जानकारी मिली तो कोमल बाफना को थाने में बुलाकर लगाई फटकार:- हो सकती है बुलडोजर कार्रवाई

कोमल बाफना की निकली हेकड़ी, उठाकर थाने में बिठाया
एक पुरानी कहावत है कि थोथा चना और बाजे घना, ठीक इसी तर्ज पर मनासा में कोमल बाफना अपनी हेकड़ी दिखा रहे थे। लेकिन उनकी हेकड़ी ऐसी निकली कि शायद अब ये किंग मेकर बनने से बाज आ जाएं। सूत्रों की माने तो एक धार्मिक उत्सव में मुखिया के दादा के नाम और चित्र का कोमल बाफना ने अपनी शेखी बगारने के लिए बिना अनुमति के उपयोग किया। जब ये खबर दादा के कानों तक भी पहुंची तो उन्होंने आव देखा ना ताव कोमल बाफना की जो लू उतारी की इनकी सब हेकड़ी धरी की धरी रह गई। सजा के तौर पर संबधित थाना में कई घंटे तक मुंह लटकाकर बैठना पड़ा। बताया जाता है कि आखिर में जब माफीनामा दिया, तब कही जाकर बात बनी और बड़े बेआबरू होकर तेरे कुचे से हम निकले की तर्ज पर कोमल बाफना आखिरकार वापस सकुशल लौट सकें। इधर भूमाफिया कोमल बाफना के कारनामे की जानकारी सीएम डॉ मोहन यादव व उनके बड़े भाई नारायण यादव तक पहुंची है। उक्त कथित अवैध कॉलोनी खाटू श्याम पर बुलडोजर चलवाने की कार्रवाई हो सकती हैं। वही कोमल बाफना की मंदसौर व नीमच जिले में जितनी भी अवैध सम्पति हैं उनके खिलाफ बड़ी कार्रवाई हो सकती हैं।