नीमच। जिले में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। दिनदहाड़े हो रही वारदातों ने आमजन में भय का माहौल बना दिया है। ताजा मामला जवाहर नगर रिहायशी इलाकों का है,जहां बेखौफ चोरों ने दिन के उजाले में घर को निशाना बनाया। चौंकाने वाली बात यह है कि चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद होने के बावजूद अब तक पुलिस किसी ठोस नतीजे तक नहीं पहुंच सकी है। इससे पुलिस की गश्त,निगरानी और दावों पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े हो रहे हैं।
जवाहर नगर निवासी एडवोकेट सुरेंद्र पटवा के घर हुई चोरी में नकदी व कीमती सामान पर हाथ साफ किया गया। घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई,
नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि रात्रि व दिन गश्त बढ़ाई जाए,संदिग्धों पर कड़ी निगरानी रखी जाए और चोरी की घटनाओं का शीघ्र खुलासा कर अपराधियों में कानून का भय स्थापित किया जाए।


