नीमच। नीमच कृषि उपज मंडी में करीब 20 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद रविवार को व्यापारी संघ के चुनाव सम्पन्न हुए । चुनाव को लेकर मंडी परिसर में खासा उत्साह देखा जा रहा है। अध्यक्ष पद के लिए पूर्व अध्यक्ष राकेश भारद्वाज और शैलेश गर्ग आमने-सामने हैं,
राकेश भारद्वाज तीसरी बार कृषि उपज मंडी क वर्ग व्यापार संघ के अध्यक्ष चुने गए हैं। रविवार को हुई वोटिंग के परिणाम सोमवार सुबह शुरू हुए चुनाव में उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी गोपाल गर्ग जीजी
को 112 मतों से हराया। शहर स्थित कृषि उपज मंडी परिसर के व्यापारी संघ भवन में मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई। संघ के कुल 1003 सदस्यों में से 894 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक चला। मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि राकेश भारद्वाज को 502 वोट मिले, जबकि गोपाल गर्ग जीजी 390 वोट प्राप्त हुए। इस प्रकार राकेश भारद्वाज ने 112 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। परिणाम घोषित होने के बाद राकेश भारद्वाज के समर्थकों और व्यापारियों ने ढोल-नगाड़े बजाकर और आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया।
कार्यकारिणी में ये सदस्य ने जीत दर्ज की
1 कमलेश कुमार गर्ग (दहौली वाला) (फर्म :- दीपक कुमार कमलेश कुमार)
708 वोट मिले
2 नवीन कुमार अग्रवाल (बाल x नवीन) (फर्म :- बालकिशन नवीन कुमार)
702 वोट मिले
3 विक्रम अजमेरा (S.K.) (फर्म : एस. के. इंटरप्राइजेस)
644 वोट मिले
4 विजय कुमार जैन GT (सरावगी) (फर्म :- सुरभि ट्रेडर्स)
663 वोट मिले
5 संजय गर्ग (संजय x पंकज) (फर्म :- रामाय इंटरप्राइजेस)
636 वोट मिले
6 अनिल मित्तल (कानपुरी) (फर्म : यश ब्रदर्स)
535 वोट मिले
7 राहुल गोयल (बच्चा ट्रेडिंग) (फर्म :- पवन पुत्र ट्रेडिंग कम्पनी)
573 वोट मिले
8 विकास अरूण गोयल (फर्म :- जानकी एग्रो)
569 वोट मिले
9 प्रवीण सिंहल (गोपाल सिंहल) (फर्म :- सिंहल एग्रो प्रोडक्ट्स)
548 वोट मिले
10 विजय कुमार जैन GT (सरावगी) (फर्म :- सुरभि ट्रेडर्स)
663 वोट मिले


