नीमच। कश्मीरीलालजी अरोरा की स्मृति में पांच दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। शुक्रवार को लायंस डेन गोमाबाई रोड पर फाइनल मैच के बाद सम्मान समारोह में सांसद सुधीर गुप्ता और समाजसेवी अशोक अरोरा गंगानगर ने विजेता तथा उपविजेता खिलाड़ियों का सम्मान किया। फाइनल मुकाबले इंदौर,धार और उज्जैन के खिलाड़ियों के बीच खेला गया,5 दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश के करीब 135 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस अवसर पर अशोक अरोरा द्वारा सांसद सुधीर गुप्ता एवं अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया। इस अवसर सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा कि बैडमिंटन के खेल में एकाग्रता महत्वपूर्ण होती है। खेल में टीम भावना सफलता का परिचायक होती है। खेल जीवन में अनुशासन का पाठ पढ़ाते हैं। इस अवसर पर खिलाड़ियों का प्रोत्साहन के लिए सम्मान किया गया। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुल अशौक अरोरा गंगानगर के नेतृत्व तथा जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित स्वर्गीय कश्मीरीलालजी अरोरा स्मृति बैडमिटन प्रतियोगिता का शुभारम्भ 5 जनवरी को हुआ था। 9 जनवरी को आयोजित प्रतियोगिताओं के फाइनल में महिला डबल्स अवनी यादव इंदौर एवं गौरी वशिष्ठ एमपी बीए ने शिवानी चौधरी धार व ओजस्वी इंदौर को हराया। मिक्स्ङ्ग डबल्स में मोहम्मद शेख इंदौर एवं शिवानी चौधरी धार ने यश रायकवार धार व भूमिका वर्मा उज्जैन को 16-21, 21-13, 21-19 से परास्त किया। अन्य फाइनल पुरुष एकल में अमित राठौर एवं गौरव परमार के बीच मैच हुआ,अमित राठौर पांव में खिंचाव आने की वजह से मैच 14-2 पर गेम छोड़ दिया। महिला एकल में आस्था शर्मा ने उलट फेर करते हए तीन गेम में भमिका वर्मा उज्जैन को 10-21, 21-13 और 21-17 से हराया। डबल पुरुष में संजय ठाकुर व यश रायकवार ने अमन रायकवार धार व गौरव परमार इंदौर को 19-21, 21-14, 21-10 से हराया।
स्वर्गीय कश्मीरीलाल जी अरोरा स्मृति बैडमिंटन स्पर्धा पुरस्कार वितरण के साथ हुआ संपन्न पढ़ें ये किसान
Related Posts
कैश वैन गार्ड की गोली लगने से मौत,डॉक्टर न मिलने से भड़का आक्रोश
रतनगढ़। सेंट्रल बैंक की कैश डिलीवरी वैन में तैनात सुरक्षा गार्ड को उसकी ही 12 बोर बंदूक से गोली लगने से गंभीर हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि…
शिकायतों के बाद भी नहीं सुधरी व्यवस्था, आखिरकार गिरी गाज,मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) आर.के. खवोट को तत्काल प्रभाव से निलंबित
नीमच। जिले के स्वास्थ्य विभाग में लंबे समय से चली आ रही लापरवाही और उदासीनता आखिरकार भारी पड़ गई। लगातार मिल रही शिकायतों, चेतावनियों और समीक्षा बैठकों के बावजूद जब…


