नीमच। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की प्रति छः माह में होने वाली प्रांत बैठक इस बार इंदौर के देपालपुर में आयोजित की जा रही है। जानकारी देते हुए नीमच जिला मंत्री कैलाश मालवीय ने बताया कि बैठक में नीमच मंदसौर जिले के कई पदाधिकारी भाग लेंगे । विश्व हिन्दू परिषद मालवा प्रान्त की आगामी प्रान्त बैठक 16 जनवरी 2026 से 18 जनवरी 2026 को सम्पन्न होगी, जिसमें विहिप केंद्रीय सह संगठन मंत्री विनायक राव एवं केंद्रीय मंत्री एवं भोपाल क्षेत्र पालक अजेय पारिक का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। विभाग मंत्री अनुपाल सिंह झाला के निर्देशानुसार प्रांत बैठक में विभाग से संगठन मंत्री, मंत्री, सहमंत्री, संयोजक, सह संयोजक, संयोजिका, सह संयोजिका (मातृ शक्ति -दुर्गा वाहिनी.), नैतिक शिक्षा विभाग प्रमुख, जिले से अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, मंत्री, सहमंत्री, संयोजक वरिष्ठ पदाधिकारी का मार्गदर्शन प्राप्त करने के लिए भाग लेंगे ।