नीमच। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सरवानिया महाराज पुलिस को सफलता मिली है। यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी नशाविरोधी अभियान के अंतर्गत की गई। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया एवं एसडीओपी जावद रोहित राठौर के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी जावद निरीक्षक जितेन्द्र कुमार वर्मा के नेतृत्व में पुलिस चौकी सरवानिया महाराज की टीम ने यह सफलता हासिल की। नवागत चौकी प्रभारी नीलेश सोलंकी ने मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी करते हुए एक संदिग्ध स्विफ्ट कार को रोका। तलाशी लेने पर कार से दो काले रंग के प्लास्टिक के कट्टों में भरा 42 किलो अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से आरोपी शिवराज, पिता घीसालाल गुर्जर (निवासी रूपपुरा, जिला भीलवाड़ा) को गिरफ्तार कर कार जब्त कर ली है। पुलिस आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर अब आरोपी से तस्करी के नेटवर्क और माल के स्रोत के संबंध में पूछताछ कर रही है।

घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 14 जनवरी 2026 को पुलिस चौकी सरवानिया महाराज को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई। सूचना की तस्दीक के दौरान लासुर-बागरेड़ रोड पर गुलानिया भेरूबावजी के पास पुलिस ने संदिग्ध सफेद रंग की शिफ्ट कार को रोका। तलाशी लेने पर कार में रखे दो काले प्लास्टिक के कट्टों से कुल 42 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा बरामद किया गया। पुलिस ने डोडाचूरा सहित सफेद रंग की शिफ्ट कार क्रमांक RJ-06-CC-6182 को जब्त कर आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी-शिवराज पिता घीसालाल गुर्जर, उम्र 35 वर्ष, निवासी रूपपुरा,थाना फुलियाकला, जिला भीलवाड़ा (राजस्थान)।

जप्त मशरूका-• 42 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा• सफेद रंग की शिफ्ट कार क्रमांक RJ-06-CC-6182,(अनुमानित कीमत लगभग ₹1,68,000)

आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है