नयागांव  रोड स्थित खेड़ापतिजी हनुमान मंदिर में 25 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक श्रीमद्भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव का आयोजन होगा। यह आयोजन नयागांव केसरपुरा  सहित 12 गांवों के ग्रामीणों व मंदिर समिति के सहयोग से पूज्य महंत श्री हरिओम गिरीजी महाराज के सानिध्य में संपन्न होगा। आयोजन ब्रह्मलीन महंत 1008 श्री भागीरथ गिरीजी महाराज के वार्षिकोत्सव एवं ब्रह्मलीन महंत 1008 श्री लक्ष्मण गिरीजी महाराज की मूर्ति प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। श्रीमद्भागवत कथा का संगीतमय वाचन राष्ट्रीय संत कार्ष्णि श्री बालयोगी (ब्रह्मानंद) जी महाराज के श्रीमुख से प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से सायं 4 बजे तक होगा। 30 जनवरी को ब्रह्मलीन महंत श्री लक्ष्मण गिरीजी महाराज की मूर्ति प्रतिष्ठा होगी तथा 31 जनवरी को महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा। समिति ने अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।