नीमच। इनर व्हील क्लब ऑफ नीमच डायमंड द्वारा डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन श्रीमती विभा सिंह की आधिकारिक यात्रा को सेवा और समर्पण के उत्सव के रूप में मनाया गया। इस दौरान शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विविध सेवा प्रकल्पों का क्रियान्वयन किया गया। क्लब की सक्रियता से प्रभावित होकर चेयरमैन श्रीमती सिंह ने इसे “पीड़ित मानवता का सेवा मंदिर” बताया।

रोटरी पार्क से हुई शुरुआत, विद्यालय बने ‘हैप्पी स्कूल’
चेयरमैन की यात्रा का शुभारंभ रोटरी डायमंड पार्क में स्वागत एवं पौधारोपण से हुआ। इसके पश्चात सेवा कारवां ग्राम खड़ावदा पहुंचा,जहां प्राथमिक विद्यालय में हैंडवॉश यूनिट का लोकार्पण किया गया। क्लब द्वारा विद्यार्थियों को स्कूल शूज, 7 साइकिल, म्यूजिक सिस्टम, टीवी तथा बैठने हेतु दरी-टाटपट्टी प्रदान की गई। वहीं कन्या माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2 को ‘हैप्पी स्कूल’ घोषित करते हुए सभी छात्राओं को जूते वितरित किए गए।
राज पैलेस में सजा मुख्य समारोह,शाम को होटल राज पैलेस में आयोजित गरिमामय समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती एवं संस्थापक ओलिवर गोल्डिंग के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। गौरी खंडेलवाल की गणेश वंदना तथा स्कूली छात्राओं द्वारा महिला सशक्तिकरण पर प्रस्तुत नृत्य ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर क्लब की ‘हिस्ट्री बुक’ एवं ‘ई-बुलेटिन’ का विमोचन भी किया गया।
10 नए सदस्यों का स्वागत, दानदाताओं का सम्मान
समारोह में क्लब को और सशक्त बनाते हुए 10 नए सदस्यों को जोड़ा गया। समाज सेवा में योगदान देने वाले दानदाताओं का सम्मान किया गया। गोमाबाई अस्पताल को 2 व्हीलचेयर तथा एक जरूरतमंद महिला को स्वावलंबन हेतु सिलाई मशीन भेंट की गई।
पारदर्शिता की सराहना
डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन विभा सिंह ने क्लब की रिपोर्ट की समीक्षा करते हुए पारदर्शी लेखा-जोखा एवं सेवा कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में डायमंड क्लब का कार्य प्रेरणादायक है।
ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष पूजा गर्ग, सचिव पायल गुर्जर, कोषाध्यक्ष दिव्या जैन, उपाध्यक्ष रिंकी तापड़िया, एडिटर शिवांगी जैन, सीसीसी चेयरमैन संगीता जोशी, आईपीपी पूजा खंडेलवाल, सपना मोगरा, अन्नपूर्णा शर्मा सहित रोटरी डायमंड अध्यक्ष सौरभ शर्मा, भाविप के ललित राठी व मनीष गर्ग, क्लब सदस्य लक्ष्मी शर्मा, दीपिका खंडेलवाल, दिशा सैनी, एकता पवार, रिंकू प्रजापति, पलक खंडेलवाल, प्रियंका नागदा, डिंपल चांदना, श्रुति खंडेलवाल, श्रेया शर्मा, जयंती एनिया, अनीता मंगल, चित्रा खंडेलवाल, कोनिका तापड़िया, रिंकी पंजवानी, विजयश्री चौधरी, स्वीटी तापड़िया उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संगीता जारौली ने किया।