नीमच। भाटखेड़ा स्थित राधा देवी रामचंद्र मंगल कॉलेज में 23 जनवरी 2026 शुक्रवार को ओपन कैम्पस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। कॉलेज प्रशासन की और से इस प्रकार के प्लेसमेंट का आयोजन लगातार किया जाता रहा है। इसी कड़ी में वर्ष 2026 में प्रथम प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन दिनांक 23 जनवरी को कॉलेज में किया जाएगा। प्लेसमेंट ड्राइव के अंतर्गत एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ( AU small finance Bank ) की एचआर (HR ) टीम द्वारा प्लेसमेंट की प्रक्रिया संपन्न की जाएगी आर.आर.एम. कॉलेज भाटखेड़ा नीमच के प्लेसमेंट ऑफिसर (TPO) ने बताया कि इस प्लेसमेंट हेतू इच्छुक वे विद्यार्थी जो कि एम.बी.ए.या बेचलर डिग्री ( किसी भी विषय मे स्नातक) फायनल ईयर पास हों उपस्थित होकर कंपनी की HR टीम के समक्ष साक्षात्कार एवं अन्य चयन प्रक्रियाओं के माध्यम से अपना चयन सुनिश्चित कर सकते हैं । साक्षात्कार के समय प्रतिभागियों को अपने रिज़्यूम,आयु एवं योग्यता से संबंधित प्रमाण पत्र,आधार कार्ड,पैन कार्ड,पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो लाना अनिवार्य होगा।


