नीमच। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वाधान में ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के अंतर्गत उत्प्रेक्षा सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के सानिध्य में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति मेंढकी, ग्राम पंचायत उमेदपुरा में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सरपंच मनीष धाकड़ सहित ग्राम के वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ताओं का दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया। साथ ही ग्राम चौपाल के माध्यम से ग्राम उत्सव का आयोजन भी संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य विकास एवं सेवा के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सरकार की योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुँचाना रहा। इस दौरान स्वदेशी अपनाओ, देश बचाओ विषय पर भी सार्थक चर्चा की गई। कार्यक्रम में विकासखंड समन्वयक अर्चना भट्ट, सरपंच मनीष धाकड़,परामर्शदाता पूजा माली, शांतिलाल धाकड़,सागर, सुरेश,हजारीलाल एवं रवि थोरेचा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन देवीलाल धनगर ने किया तथा आभार प्रदर्शन सचिव विनोद कुमार नारायणिया ने किया।


