नीमच। जिले में धार्मिक स्थलों पर चोरी की बढ़ती वारदातों पर लगाम कसते हुए नीमच सिटी पुलिस ने एक शातिर अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 4 मोटरसाइकिलें और मंदिरों से चोरी किए गए चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपियों ने नीमच, जीरन, जावद और राजस्थान के निंबाहेड़ा क्षेत्र में चोरी की 10 बड़ी वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है।
पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर ग्राम रक्षा समिति नवलपुरा के सहयोग से पुलिस टीम ने घेराबंदी की। 19 जनवरी को नवलपुरा मंदिर में चोरी की नीयत से घूम रहे अर्जुन और विजय को पकड़ा गया। पूछताछ में उन्होंने अपने तीन अन्य साथियों सोनू भील, सन्नी माली और रोहित भील के साथ मिलकर सिलसिलेवार चोरियां करना कुबूल किया।
गिरोह ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने उग्रान के बालाजी मंदिर से अष्टधातु का मुकुट, राज पैलेस के पास कालिका मंदिर से चांदी का छत्र, कल्याणपुरा अंबामाता मंदिर से 4 छत्र, और देवनारायण मंदिर पीराना से 9 चांदी के छत्र चोरी किए थे। इसके अलावा आरोपियों ने शाहबुद्दीन दरगाह और जावद के बावला दरवाजा बालाजी मंदिर की दानपेटी भी तोड़ी थी। गिरोह का मुख्य सदस्य सोनू भील (चित्तौड़गढ़ निवासी) बेहद शातिर है, जिस पर नीमच और राजस्थान के विभिन्न थानों में 15 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं अर्जुन उर्फ चिका पर भी 5 मामले दर्ज हैं। गिरोह का सबसे छोटा सदस्य रोहित (18 वर्ष) वारदात से पहले मंदिरों की रेकी करता था और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम न होने पर साथियों को सूचना देता था।
मंदिरों में सेंध लगाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 5 आरोपीयो को किया गिरफ्तार
Related Posts
कैश वैन गार्ड की गोली लगने से मौत,डॉक्टर न मिलने से भड़का आक्रोश
रतनगढ़। सेंट्रल बैंक की कैश डिलीवरी वैन में तैनात सुरक्षा गार्ड को उसकी ही 12 बोर बंदूक से गोली लगने से गंभीर हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि…
शिकायतों के बाद भी नहीं सुधरी व्यवस्था, आखिरकार गिरी गाज,मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) आर.के. खवोट को तत्काल प्रभाव से निलंबित
नीमच। जिले के स्वास्थ्य विभाग में लंबे समय से चली आ रही लापरवाही और उदासीनता आखिरकार भारी पड़ गई। लगातार मिल रही शिकायतों, चेतावनियों और समीक्षा बैठकों के बावजूद जब…


