नीमच। भाटखेड़ा स्थित राधादेवी रामचंद्र मंगल महाविद्यालय भाटखेड़ा में दिनांक 23 जनवरी 2026 शुक्रवार को AU स्मॉल फाइनेंस बैंक के सहयोग से ओपन -कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का सफल आयोजन किया गया। इस ड्राइव में नीमच एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत में AU स्मॉल फाइनेंस बैंक के प्रतिनिधियों द्वारा विद्यार्थियों को बैंक की कार्यसंस्कृति,कार्यक्षेत्र,करियर ग्रोथ एवं विकास की संभावनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही चयन प्रक्रिया,इंटरव्यू तकनीक और आवश्यक व्यावसायिक कौशल पर मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
प्लेसमेंट प्रक्रिया के अंतर्गत विद्यार्थियों के गहन साक्षात्कार लिए गए, जिसमें उनकी प्रतिभा, आत्मविश्वास और कौशल से बैंक की HR टीम विशेष रूप से प्रभावित हुई। HR प्रबंधक ने बताया कि भविष्य में भी योग्य विद्यार्थियों के चयन हेतु इस महाविद्यालय को प्राथमिकता दी जाएगी। चयनित विद्यार्थियों को उनकी योग्यता के आधार पर आकर्षक पैकेज पर नियुक्ति के अवसर प्रदान किए गए।
महाविद्यालय के प्राचार्य ने AU स्मॉल फाइनेंस बैंक की टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने का सुनहरा अवसर सिद्ध हुआ।


