डाॅ. शिव नारायण गुर्जर पुनः बने अखिल भारतीय गुर्जर देवसेना के जिलाध्यक्ष, नीमच
भोपाल। अखिल भारतीय गुर्जर देवसेना मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री लवकेश सिंह गुर्जर ने श्री देवनारायण जन्मोत्सव के पावन अवसर पर संगठन की जिला कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण नियुक्ति की घोषणा की। समाज सेवा में निरंतर सक्रिय, संगठन के प्रति समर्पित एवं सामाजिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाले डाॅ. शिव नारायण गुर्जर (निवासी – अरनिया बोराना, जीरन, जिला नीमच) को पुनः अखिल भारतीय गुर्जर देवसेना, जिला नीमच का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
डाॅ. शिव नारायण गुर्जर पूर्व में भी पांच वर्षों तक जिलाध्यक्ष पद पर सफलतापूर्वक सेवाएं दे चुके हैं। समाज के प्रति उनकी जागरूकता, निष्ठा, सक्रियता एवं संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए प्रदेश कार्यकारिणी ने एक बार फिर उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है।
प्रदेश कार्यकारिणी ने आशा व्यक्त की है कि उनके नेतृत्व में समाज और अधिक संगठित होगा, युवाओं को नई दिशा मिलेगी तथा सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध सशक्त अभियान चलाया जाएगा। समाजहित में उनके निस्वार्थ योगदान को प्रेरणादायी बताते हुए सभी पदाधिकारियों ने उन्हें उज्ज्वल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की हैं।


