नीमच। नगरपालिका परिषद्, नीमच द्वारा नपाध्यक्ष श्रीमती स्वाति-गौरव चौपड़ा के मार्गद बीवीर्शन में जिला फुटबाल संघ के सहयोग से आयोजित गणतंत्र दिवस फुटबाल स्पर्धा का शुभारंभ 12 जनवरी दोपहर 2 बजे दशहरा मैदान, नीमच पर यंगस्टार व सिटी यूनियन के बीच मुकाबले से होगा। उपरोक्त जानकारी देते हुए डीएफए सचिव श्री प्रमोद शर्मा ने बताया कि आज होने वाले शुभारंभ मैच में अतिथि के रूप में नपा पार्षद श्री राकेश किलोरिया, श्रीमती सोनू केदार राठौर, श्री रामचन्द्र धनगर, श्रीमती नजमा बी हुसैन खां करपेन्टर, श्रीमती ज्योति विशाल यादव, श्रीमती सुमित्रा मुकेश पोरवाल, श्री दुर्गाशंकर, श्री हरगोविन्द दीवान, श्रीमती मनीषा ओमप्रकाश दीवान व श्री भारतसिंह अहीर उपस्थित रहेंगे।
नगरपालिका परिषद्, नीमच व जिला फुटबाल संघ, नीमच ने समस्त फुटबाल प्रेमी जनता से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने व स्पर्धा को सफल बनाने का अनुरोध किया है।
नपा की गणतंत्र दिवस फुटबाल स्पर्धा कल से उद्घाटन मैच यंगस्टार व सिटी यूनियन के बीच
Related Posts
अफीम नीति 2026-27 पर मंथन, किसानों की मांगों से गूंजी सलाहकार समिति की बैठक, पट्टों की बहाली, मूल्य वृद्धि, फसल बीमा, 8/29 धारा में संशोधन और आधुनिक तकनीक पर जोर, जनप्रतिनिधियों, किसानों और अधिकारियों ने रखे महत्वपूर्ण सुझाव, वित्त मंत्रालय को भेजी जाएगी अनुशंसा
नीमच। देश की जीवनरक्षक औषधियों के लिए कच्चा माल उपलब्ध कराने वाली अफीम फसल की आगामी नीति 2026-27 को लेकर सोमवार को नीमच स्थित मंगलम रिसोर्ट में अफीम सलाहकार समिति…
देश की पहली निजी जय मीनेश आदिवासी यूनिवर्सिटी ने बदली शिक्षा की तस्वीर, अब 100 बेड अस्पताल के साथ स्वास्थ्य क्षेत्र में भी बढ़ाएगी कदम,पूर्व आईपीएस एवं बस्सी विधायक लक्ष्मण मीणा के सपने को मिला आकार, पूर्व आरएएस आर.डी. मीणा के नेतृत्व में शिक्षा, समाज सेवा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रही है समिति,सहयोग के बिना संभव नहीं होगा समाज निर्माण का यह महायज्ञ
राकेश मीणा, वरिष्ठ पत्रकार कोटा। कभी आदिवासी और वंचित वर्ग के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा प्राप्त करना एक बड़ी चुनौती माना जाता था, लेकिन आज राजस्थान की धरती पर…


