नीमच। ग्राम पंचायत खोर स्थित नो तोरण मंदिर परिसर में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह अभियान नवांकुर संस्था ‘उत्प्रेक्षा सोशल वेलफेयर फाउंडेशन’ के तत्वावधान में जिला समन्वयक वीरेंद्र सिंह ठाकुर एवं ब्लॉक समन्वयक महेंद्रपाल सिंह भाटी के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के तहत मंदिर परिसर में श्रमदान के माध्यम से साफ-सफाई की गई तथा श्रद्धालुओं और ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। टीम द्वारा गांव में नियमित साफ-सफाई किस प्रकार की जाए, कचरा प्रबंधन कैसे किया जाए और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने में सामूहिक भागीदारी क्यों जरूरी है—इन विषयों पर भी समझाइश दी गई। इस अवसर पर बेलपत्र का पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम में विकासखंड समन्वयक महेंद्रपाल भाटी, परामर्शदाता पूजा माली, देवीलाल धनगर सहित CMCLDP विद्यार्थी—आरती पवार, टीना धाकड़, कविता धाकड़, ज्योति नामदेव, नीतू पाराशर, विमला प्रजापत, रवि थोरेचा, घनश्याम गायरी, रंजना गायरी एवं जेबा गौरी उपस्थित रहे।
आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार के जनजागरण कार्यक्रमों से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और सामुदायिक सहभागिता से गांव को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का लक्ष्य हासिल किया जा सकेगा।


