नीमच। किसान नेता के रूप में पहचान बनाने वाले मोहन सिंह जी जाट ने वर्ष 2000 में अपने पैतृक गांव हरवार से सरपंच चुनाव लड़ा और लगभग 350 वोटों से ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इसके बाद जनपद चुनाव में कांग्रेस अधिकृत प्रत्याशी बनकर मैदान में उतरे और करीब 1800 मतों से जीत हासिल कर जनपद सदस्य बने। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश किसान यूनियन भारत कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हैं तथा किसान जागृति मंच में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। वर्षों से किसानों, मजदूरों, गरीबों, पिछड़ों और दलित समाज की आवाज मजबूती से उठाते आए हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हक की बात हो या जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने की बात — मोहन सिंह जी हमेशा अग्रिम पंक्ति में दिखाई देते हैं। सोशल मीडिया से लेकर गांव-गांव तक कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने का काम लगातार करते रहे हैं। उन्होंने कभी स्वयं को आगे रखने की राजनीति नहीं की, बल्कि पार्टी और संगठन को प्राथमिकता दी। कांग्रेस में नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने का काम किया, घटाने का नहीं। किसानों की समस्याओं को लेकर धरना, प्रदर्शन और चक्का जाम जैसे आंदोलनों में हमेशा सक्रिय भूमिका निभाई। सोशल मीडिया पर छोटे कार्यकर्ताओं की पोस्ट पर लाइक और कमेंट कर उनका उत्साह बढ़ाना उनकी खास पहचान है। ऐसे निस्वार्थ और जमीनी नेताओं की वजह से ही कांग्रेस का वजूद आज भी मजबूती से कायम है। हमें गर्व है आदरणीय किसान नेता मोहन सिंह जी जाट पर। आपकी मेहनत का फल देर से ही सही, लेकिन जरूर मिलेगा।आप ऐसे ही किसानों, मजदूरों, पिछड़ों और दलितों की लड़ाई लड़ते रहिए — निश्चित ही राजनीति में आपका भविष्य उज्ज्वल है।