मनासा थाना क्षेत्र के गांव बर्ढिया कैंट में एक युवक द्वारा खेत पर फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नीरज पिता अर्जुन, जाति बांछड़ा, उम्र करीब 40 वर्ष निवासी बर्ढिया कैंट ने अपने खेत पर फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली।
बताया जा रहा है कि मामला बोरखड़ी से जुड़ा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही मनासा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।
खेत पर फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
Related Posts
चोरी की वारदात पर कार्रवाई नहीं होने पर पत्रकार हुए लामबंद पढ़ें फिरोज गोरी की ये खबर
रामपुरा । नगर के प्रमुख छोटा बाजार में विगत 25 26 दिसंबर 2025 की मध्यरात्रि को वरिष्ठ पत्रकार श्री तरुण कीमती के संस्थान नागेश्वर जलेश्वर ज्वेलर्स तथा समीप दुकान शैलेंद्र…
आधुनिक ट्रैक्टर और कृषि यंत्र किसानों की उन्नति का मजबूत आधार” – पूरण आंजना,निंबाहेड़ा में स्वराज 855 प्रोटेक ट्रैक्टर की भव्य लॉन्चिंग, किसानों में दिखा उत्साह
निंबाहेड़ा 22 मई,2026। क्षेत्र के किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों एवं अत्याधुनिक कृषि उपकरणों से जोड़ने की दिशा में पारख ट्रैक्टर एजेंसी द्वारा स्वराज कंपनी के नए एवं अत्याधुनिक मॉडल…


