नीमच-,युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय,भारत सरकार के अंतर्गत संचालित मेरा युवा भारत MY Bharat, नीमच एवं जिला हॉकी संघ, नीमच के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय साइकिल दिवस के अवसर पर भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ सीएम राइज स्कूल, सांदीपनि विद्यालय नीमच से हुआ। जो सीआरपीएफ रोड से होते हुए गर्ल्स स्कूल नीमच पर संपन्न हुई। कार्यक्रम में युवाओं, खिलाड़ियों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष राजेश जैन, विशिष्ट अतिथि के रूप में व बाबूराम छेत्री सचिव, जिला हॉकी सं ने सहभागिता की। कार्यक्रम का संचालन कुलदीप राठौर मेरा युवा भारत, नीमच एवं प्रियंका जोहरी खेलो इंडिया कोच के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जिला हॉकी संघ से कोच परवेज़ ख़ान और कोच शैलेश सैनी ने इस रैली को संपन्न करने में योगदान दिया। कार्यक्रम जिला युवा अधिकारी सौरभ श्रीवास्तव के मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशों में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने युवाओं को खेलों एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया तथा सभी प्रतिभागियों के उत्साह की सराहना की।

 

 

जारीकर्ता
मेरा युवा भारत MY Bharat, नीमच
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय,

9098295405