निंबाहेड़ा। नगर के चित्तौड़गढ़ रोड स्थित महाविद्यालय खेल मैदान में गुरुवार रात्रि को 5 दिवसीय निंबाहेड़ा नाइट प्रीमियम लीग (ऑक्शन बेस्ड) क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में पत्रकार रियाज खान, दिनेश मेनारिया, शकील अहमद, विक्रम सिंह मीणा, अशरफ मेव, शरीफ मेव, मोईन खान, एडवोकेट सेनुर खान तथा निंबाहेड़ा फुटबॉल अकादमी के तालिब अहमद सहित कई गणमान्यजन विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में ब्लू ब्लीड और एडवोकेट-11 आमने-सामने रहे। पहले बल्लेबाजी करते हुए एडवोकेट-11 ने निर्धारित 8 ओवर में 9 विकेट खोकर 91 रन बनाए। जवाब में ब्लू ब्लीड की ओर से सलामी बल्लेबाज दानिश अली ने मात्र 14 गेंदों में 40 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसके दम पर टीम ने 7.1 ओवर में 4 विकेट खोकर 94 रन बनाते हुए जीत दर्ज की। मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 ओवर में केवल 11 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट लेने वाले तोकीर खान को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। पहले दिन के दूसरे मुकाबले में फ्लाइंग ईगल और राणा जी इलेवन के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। फ्लाइंग ईगल ने कप्तान की 34 रनों की पारी की बदौलत 8 ओवर में 7 विकेट पर 74 रन बनाए और राणा जी इलेवन को 75 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए राणा जी इलेवन के नीलू लेफ्टी ने 16 गेंदों में 26 रन तथा पंकज शर्मा ने 12 गेंदों में 28 रनों की शानदार पारी खेलते हुए टीम को 7.4 ओवर में जीत दिलाई। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए पंकज शर्मा को ‘मैन ऑफ द मैच’ घोषित किया गया। आयोजन समिति के नईम खान, जाहिद पामणा,जहीम खान,ताबिश खान,इमरान खान, अरहान खान एवं राजू भाई सहित अन्य सदस्यों ने अतिथियों का उपरना पहनाकर स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी एवं दर्शक मौजूद