नीमच । शुभ प्रभात योग मित्र मंडल एवं महिला प्रकोष्ठ के सभी सदस्यों द्वारा गांधी भवन के सामने फैशन क्यू शोरूम परिसर पर सैकड़ो श्रद्धालु भक्तों द्वारा महामंडलेश्वर कैलाशा नंद जी को चरण वंदन कर शाल श्रीफल प्रदान कर व पुष्प वर्षा से आत्मीय अभिनंदन सम्मान कर व महा मंगलिक मंत्र श्रवण कर मंगल आशीर्वाद लिया जाएगा शुभ प्रभात योग मित्र मंडल के अध्यक्ष सुरेंद्र वधवा टोनी संरक्षक शिव महेश्वरी दिलीप छाजेड़ दिलीप चौधरी ने संयुक्त रूप से बताया कि भारत के धर्मवीर कर्मवीर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी महाराज श्री कैलाश नंद जी निरंजनी अखाड़ा पीठाधीश्वर पीठ हरिद्वार महाराज 11 जुलाई को सुबह नीमच पधार रहे हैं टाउन हॉल में धर्म सभा को संबोधित करने पधार रहे हैं। इसी कार्यक्रम की श्रृंखला में शुभ प्रभात योग मित्र मंडल, व मनोकामना महादेव मंदिर समिति सदस्यों द्वारा फैशन क्यु एनएक्स पर महाराज श्री का अतिथि देवो भव की परंपरा अनुसार बजे से 12 बजे तक भजन एवं अतिथि सत्कार का कार्यक्रम रहेगा अतः सभी से विनम्र आव्हान है कि मनोकामना महादेव मंदिर समिति एवं शुभ प्रभात योग मित्र मंडल के सभी सदस्य व्हाइट ड्रेस एवं महिला मंडल की ड्रेस कोड रखी गई है। महाराज श्री की पलक पांवड़े बिछाकर भव्य अगवानी की जाएगी।
महामंडलेश्वर आचार्य स्वामी श्री कैलाशानंद जी महाराज से योग मंडल व मनोकामना महादेव समिति के श्रद्धालु भक्त लेंगे आशीर्वाद,
Related Posts
आमिर खान से मिले नीमच के युवा समाजसेवी अरूल अरोरा, मुंबई में हुई खास मुलाकात
मुंबई/नीमच। मध्यप्रदेश के नीमच के युवा समाजसेवी अरूल अशोक अरोरा ने मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता से शिष्टाचार मुलाकात की। इस मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद…
ईमानदारी की मिसाल: ट्रैफिक पुलिस के प्रधान आरक्षक ने लौटाया खोया पर्स, इनाम लेने से किया इंकार
नीमच। नकारात्मक खबरों के बीच एक सकारात्मक घटना ने इंसानियत और ईमानदारी पर भरोसा फिर से मजबूत कर दिया। नीमच यातायात पुलिस में पदस्थ प्रधान आरक्षक देवी सिंह चौहान ने…


