नीमच 10 जुलाई 2026, जिले में चालू वर्षाकाल के दौरान अब तक औसत 258.2 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष इसी अवधि में जिले में औसत 315.1 मि.मी. वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। अधीक्षक भू-अभिलेख, नीमच से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून 2026 से 10 जुलाई 2026 की प्रातः 8 बजे तक जिले की चारों तहसीलों में वर्षा का विवरण इस प्रकार है- नीमच में 333.0 मि.मी., जावद में 239.0 मि.मी., सिंगोली में 240.9 मि.मी. तथा मनासा में 220.0 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष इसी अवधि में नीमच में 293.6 मि.मी., जावद में 330.0 मि.मी., सिंगोली में 437.0 मि.मी. तथा मनासा में 200.0 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई थी। इसी प्रकार, 10 जुलाई 2026 को प्रातः 8 बजे तक बीते 24 घंटों में जिले में औसतन वर्षा रिकॉर्ड नहीं की गई। इस दौरान नीमच, जावद, मनासा एवं सिंगोली में वर्षा दर्ज नहीं की गई।
जिले में अब तक औसत 258.2 मि.मी. वर्षा दर्ज
Related Posts
आमिर खान से मिले नीमच के युवा समाजसेवी अरूल अरोरा, मुंबई में हुई खास मुलाकात
मुंबई/नीमच। मध्यप्रदेश के नीमच के युवा समाजसेवी अरूल अशोक अरोरा ने मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता से शिष्टाचार मुलाकात की। इस मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद…
ईमानदारी की मिसाल: ट्रैफिक पुलिस के प्रधान आरक्षक ने लौटाया खोया पर्स, इनाम लेने से किया इंकार
नीमच। नकारात्मक खबरों के बीच एक सकारात्मक घटना ने इंसानियत और ईमानदारी पर भरोसा फिर से मजबूत कर दिया। नीमच यातायात पुलिस में पदस्थ प्रधान आरक्षक देवी सिंह चौहान ने…


