नयागांव । मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वावधान में ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत खोर में प्रस्फुटन समिति खोर तथा उत्प्रेक्षा सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के सानिध्य में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को विकास योजनाओं से जोड़ना एवं आत्मनिर्भर ग्राम की दिशा में प्रेरित करना रहा।
ग्राम चौपाल में ग्राम की उन्नति,वृक्षारोपण,जैविक खेती, जैविक खाद निर्माण,पशुपालन तथा स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग पर विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक ग्रामीणों तक पहुँचाने के तरीकों पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत खोर के सरपंच, बलराम जाट ,सचिव रमेशचंद्र धाकड़,सहायक सचिव,परामर्शदाता पूजा माली,सेक्टर प्रभारी देवीलाल धनगर,विनोद कुमार, दीपांजलि नागर, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति से संगीता धनगर व किरण राजपूत,समाजसेवी जगदीश धनगर सहित शुभम,अंकित,विक्रम,उषा एवं अनेक ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष संगीता धनगर ने सभी अतिथियों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।


