नीमच। भादवामाता धर्मशाला में आज रविवार तृतीय रावत मीणा समाज मालवा-मेवाड़ के सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन दिनांक 25 अप्रैल 2026 को किया जाएगा। सम्मेलन को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के उद्देश्य से एक संचालन समिति का गठन भी किया गया। समिति में राजारामजी एवं बंशीलालजी को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। जगदीशजी को उपाध्यक्ष, डूंगरमलजी को कोषाध्यक्ष का दायित्व दिया गया। वहीं मुकेश कचोली एवं सूरज कचोली को सचिव मनोनीत किया गया।
प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी महेश, एल.एन. खेतपालिया तथा मध्यप्रदेश मीणा समाज सेवा संगठन की टीम को सौंपी गई है। समाज के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सम्मेलन को सफल बनाने हेतु पूर्ण सहयोग का संकल्प लिया। बैठक के अंत में समाजजनों ने एकजुटता का संदेश देते हुए नारे लगाए — जय मिनेष, जय मीणा समाज, जय भादवामाता।


