निम्बाहेड़ा। हरीश आंजना एजुकेशन सोसायटी के मुख्य ट्रस्टी एवं राजस्थान सरकार के सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना एवं छोटीसादड़ी पंचायत समिति के पूर्व प्रधान मनोहरलाल आंजना के निर्देशन में 27 जून 2023, भड़ला नवमी (भाल्या नम) को निशुल्क सर्वधर्म आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन निम्बाहेड़ा कृषि उपज मंडी प्रागण में आयोजित किया जा रहा है।इस सम्मेलन के अंतर्गत पैच एरिया स्थित विधायक कार्यालय परिसर में स्थित सामूहिक विवाह पंजीयन कार्य निरंतर जारी है।इच्छुक विवाह योग्य जोड़े विवाह सम्मेलन में अपना पंजीयन करवाना चाहते वे 20 जून सुबह 10 से सांय 6 बजे तक अपना पंजीयन करा सकते है तथा विवाह संबधित जानकारी के लिए विधायक कार्यालय के दूरभाष नंबर 01477-220125-220225 पर जानकारी प्राप्त कर सकते है।पैच एरिया स्थित विधायक कार्यालय से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश एवं महाराष्ट्र आदि राज्यों से आये वैवाहिक जोड़ो का पंजीयन किया जा चूका है। उक्त सामूहिक विवाह सम्मेलन में अभी तक 125 विवाह योग्य जोडे अपना रजिस्टेशन दर्ज करवा चुके है। उक्त सामूहिक विवाह सम्मेलन के प्रति अन्य राज्यों से भी उत्साह के साथ विवाह योग्य जोड़े अपने परिवार के साथ पंजीयन करवाने निम्बाहेड़ा एवं छोटीसादड़ी कार्यालय पर आ रहे है जिनका पंजीयन कार्य निरंतर जारी है। विवाह पंजीयन के निरंतर कार्य को देखते हुए विवाह पंजीयन की अंतिम तिथि 20 जून सांय 6 बजे तक रखी गई है।
आगामी दिनांक 27 जून को आयोजित होने वाले सर्वधर्म सामूहिक विवाह सम्मेलन में 125 जोडों का हुआ पंजीयन,विवाह पंजीयन की अंतिम तिथि 20 जून तक बड़ाई गई
Related Posts
अरावली की गोद में ‘छोटी गंगाजी’… लाखों श्रद्धालुओं का आस्था केंद्र, लेकिन बदहाल व्यवस्थाओं ने बढ़ाई चिंता
नीमच। सावन से पहले हरियाली की चादर ओढ़े सुखानंद धाम एक बार फिर लाखों श्रद्धालुओं के स्वागत को तैयार है। 71 फीट ऊंचा प्राकृतिक झरना, घने जंगल, पहाड़ियां और ‘छोटी…
MP में अब घूसखोरों के मददगार भी नपेंगे, लोकायुक्त ने पहली बार रिश्वतखोर महिला पटवारी के साथ उसके पति को भी बनाया सह-आरोपी
ग्वालियर। भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस ने बड़ा कदम उठाते हुए स्पष्ट किया है कि यदि किसी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी के भ्रष्टाचार में उसके स्वजन या किसी बाहरी व्यक्ति की…


