नीमच। मुझे सपने में भी आभास नहीं था कि नीमच में शतरंज की इंटरनेशनल प्रतियोगिता हो रही है, मुझे तो लग रहा था कि यह प्रतियोगिता जिला लेबल पर आयोजित हो रही होगी और स्थानीय खिलाड़ी इसमें भाग ले रहे होंगे,लेकिन यहां आकर में आश्चर्यचकित हूं। देश के विभिन्न कोने-कोने से राष्ट्रीय स्तर के खिलाडी नीमच में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं और लोगों को चौका रहे हैं। जहां 5 वर्ष के साहब गोत्रा अपने खेल से लोगों को चौंका रहे थे,वहीं 85 वर्ष के वयोवृद्ध झांसी के आर के गुप्ता अपनी विलक्षण प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। वास्तव में गंगानगर परिवार बधाई का पात्र है। जिन्होंने नीमच की लाल माटी पर इतना बड़ा अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट कर सैकड़ों बच्चों का भविष्य विष्य स्वर्णिम बना दिया है और उनके उन्नति के द्वार खोल दिए हैं। कुछ दिनों पूर्व सांसद खेल प्रतियोगिता आयोजित हुई हुई थी, उसमें शतरंज खेल नहीं था,लेकिन अरुल अशोक अरोरा गंगानगर ने इतना भव्य आयोजन कर उस कमी को भी दूर कर दिया। उपरोक्त विचार सांसद सुधीर गुप्ता ने लायन डेन में आयोजित शतरंज टूर्नामेंट में बतौर अतिथि व्यक्त किये। श्री गुप्ता जब टूर्नामेंट स्थल पर पहुंचे तो वहां लोगों का हुजूम देखकर चकित रह गए। वे खिलाड़ियों के बीच पहुंचे,उनसे परिचय प्राप्त किया और शतरंज खेल की बारीकियों को समझते हुए बहुत देर तक शतरंज का मैच भी देखा। इस अवसर पर उनके साथ भोपाल से आए चीफ आर्बिटल यशपाल अरोरा,सांसद प्रतिनिधि आदित्य मालू,कार्यक्रम के आयोजक अशोक अरोरा गंगानगर ने करीब 30 मिनट तक खिलाड़ियों के खेल को निहारा व उनकी प्रतिभा देखकर बहुत खुश हुए। श्री गुप्ता का जिला चेस एसोशिएशन के पदाधिकारियों व ऑर्गनाइजेशन कमेटी के सदस्यों ने पुष्पहारों से आत्मीय स्वागत किया।
पुरस्कार वितरण, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोपाल गर्ग जीजी स्वाति चोपड़ा नगर पालिका अध्यक्ष व समाजसेवी अशोक अरोरा ने पुरस्कारों का वितरण किया। करीब 43 कैटेगरी में पुरस्कार किए गए। जिसमे ट्राफी के साथ नगद पुरस्कार भी दिए। मेन प्राइज में अरुण कटारिया राजस्थान ₹21000/-, प्रणव चौरड़िया राजस्थान ₹11000/-शर्मा, हरीश दिल्ली ₹ 5100/-,प्रतापसिंह सोलंकी मप्र ₹ 2100/-, मृदुल त्रिपाठी मप्र ₹ 2100/-, हितेश एस. जरिया मप्र ₹ 2100/-, वैभव तोमर मप्र ₹ 2100/-, डॉ. अरविंद गोस्वामी मप्र आर.के.गुप्ता राजस्थान ₹ 2100/-, यशवंत परमार नीमच ₹ 2100/- तथा बेस्ट एमपी में अमोल चौहान (MP) ₹5100/-, एस. के. राठौर (MP) ₹ 2100/- एवं बेस्ट नीमच में जयंत रेकवार नीमच ₹ 5100/- व जीवन पाटीदार नीमच ₹ 2100/- का पुरस्कार जीते। इसी कड़ी में अन्य कैटेगरी में भी नगद पुरुस्कार व सर्टिफिकेट सहित टाफियां वितरण किया।