नीमच। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान के निर्देशन में थाना प्रभारी यातायात सोनू बड़गुर्जर एवं यातायात टीम (सउनि महेन्द्र सिंह राणा,आरक्षक मुकेश कुमावत,आरक्षक कृष्णा सैनी) द्वारा दिनांक 21.01.2026 को शहर के स्प्रिंगवुड स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में रोटरी क्लब के सदस्य,विद्यालय स्टाफ तथा लगभग 200 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। उपस्थित विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई एवं प्रोजेक्टर के माध्यम से लघु फिल्म दिखाकर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के पालन की अनिवार्यता समझाई गई तथा नाबालिग विद्यार्थियों को अपने परिवारजनों व आसपास के लोगों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट एवं चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने हेतु प्रेरित करने के लिए पाबंद किया गया। साथ ही स्प्रिंगवुड स्कूल में संचालित स्कूल बसों का भौतिक सत्यापन किया गया। बसों में बीमा,फिटनेस,चालक का लाइसेंस,फर्स्ट एड बॉक्स, जीपीएस सिस्टम,इमरजेंसी विंडो,अग्निशमन यंत्र आदि की जांच की गई। जिन बसों में कमी पाई गई,उन्हें स्कूल संचालक एवं प्राचार्य को शीघ्र पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। भविष्य में किसी भी स्कूल बस में कमी पाए जाने पर चालानी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। चालक एवं परिचालकों को निर्धारित वर्दी पहनने के निर्देश दिए गए तथा माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने हेतु सभी ड्राइवरों एवं स्कूल प्राचार्यों को पाबंद किया गया।
अपील:
यातायात पुलिस आमजन से अपील करती है कि—
• शराब पीकर वाहन न चलाएं।
• स्टंटबाजी कर वाहन न चलाएं।
• माता-पिता अपने नाबालिग बच्चों को वाहन न चलाने दें।
• चारपहिया वाहनों पर काली फिल्म न लगाएं।