नीमच। इंस्टाग्राम पर लडकी की नाम से आईडी बनाकर हाय हैलो, सहित अन्य प्यारभरी बातें कर पुलिसकर्मी बनकर युवक के घर पहुंचकर रूपए ऐंठने वाले गिरोह के एक सदस्य को मध्यप्रदेश की मदंसौर जिले की नाहरगढ थाना पुलिस ने रिमांड पर लिया है। इस गिरोह की प्रताडना से तंग आकर नीमच जिले के मनासा थाना क्षेत्र के बर्डिया जागीर निवासी युवक मोहित पाटीदार आत्महत्या कर चुका है। इस केस में आरोपी आरोपी पंकज पिता बोथलाल धनगर निवासी भाटखेडी और उसके दो अन्य साथियों को गिरफ्तार किया था। मंदसौर के निवासी राज्य सभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के नाम का भी दुरूपयोग आरोपी करते थे। इंस्टाग्राम पर लडकी बनकर युवकों को उलझाते थे और फिर उनकी चेट का स्क्रीन शॉट ले लेते थे, फिर संबंधित युवक के घर जाकर उनके सामने पुलिसकर्मी बनकर बोलते थे कि पुलिस में शिकायत दर्ज हो चुकी है, अगर मामला निपटाना है तो रूपए देनें पडेंगे। कई युवाओं के साथ ऐसा कर चुके थे। मनासा तहसील के मोहित पाटीदार को प्रताडित करने से पहले आरोपियों ने मंदसौर जिले के नाहरगढ थाना क्षेत्र के ग्राम राणायरा निवासी मदन लाल पाटीदार से 55 हजार रूपए ऐंठे थे। इस तरह से मंदसौर जिले के रणायरा निवासी मदनलाल पाटीदार से ऐंठे थे 55 हजार रूपए— अब इसी केस में रिमांड पर है आरोपी पंकज धनगर— दिनांक 31 जुलाई 2024 को फरियादी मदनलाल पिता रामेश्वर पाटीदार निवासी रणायरा थाना नाहगढ की इंस्टाग्राम आईडी पर किसी नंदनी नामक की आईडी से हाय का मैसेज आया, उसने भी हाय का लिखा।
रात 11.30 बजे बिना नंबर की हिरो एचएफ डिलक्स मोटरसाइकिल से एक व्यक्ति् घर आया और पूछा की मदन पाटीदार कौन है. आरोपी पंकज पिता बोथलाल धनगर निवासी भाटखेडी तहसील मनासा जिला नीमच बोला कि इंस्टाग्राम पर जिस लडकी से हाय, हैलो की है, वह बंशीलाल गुर्जर की भतीजी है और बंशीलालजी और उनके सभी परिजन परेशान हो रहे है व उनके द्वारा साइबर सेल में शिकायत की गई है। मैं साइबर सेल का जवान हूं तथा नाहरगढ थाने में तुम्हारे खिलाफ एफ.आई.आर है। इसलिए तुम मैरे साथ चलो। हमारी जीप बस स्टैंड पर खडी है। तब फरियादी ने कहा कि मुझे मैरे पिताजी को उपचार हेतू पमनानी हास्पिटल मंदसौर उनके पथरी के आपरेशन के लिए जाना है। तब विपक्षी आरोपी नहीं माना और बोला कि यदि तुम्हें इस प्रकरण से निपटना है तो तुम्हें अभी 60 हजार रूपए देने पडेंगे। हम बंशीलाल और उनके परिजन से मिलकर तुम्हारी रिपोर्ट हटवा देंगे। तो फरियादी मदनलाल पाटीदार ने बोला कि मैं गरीब हूं। इतनी राशि देने में असमर्थ हूं तो आरोपी बोला कि यदि तूने उक्त राशि नहीं दी तो तुझे आत्महत्या करने पर मजबूर कर दूंगा। तूझे कहीं का न छोडूंगा। तो फरियादी के परिजनों ने आरोपी के पैर पकडकर सिर्फ 45 हजार उनके पास होने की बात कही। जो आपरेशन के लिए पैसे रखे थे,वे आरोपी को दे दिए और आरोपी चला गया। दूसरे दिन 10000 रूपए की फिर से मांग की और बोला कि अगर दस हजार रूपए नहीं दिए तो तो तुम्हें बडे केस में अंदर डाल देंगे। तो फरियादी ने जीवन पाटीदार निवासी रणायरा के फोन पे से आरोपी पंकज धनगर के फोन पे नंबर 9685971623 पर दिनांक 1.08.2024 को डलवा दिए। जिसका स्क्रीनशॉट भी पुलिस को दिया। डर के मारे किसी को यह बात नहीं बताई।

मोहित पाटीदार आत्महत्या केस में आरोपी गिरफ्तार हुआ तो फरियादी को पता चला—दिनांक 7 दिसंबर 2025 को नीमच जिले के ग्राम बर्डिया जागगीर निवासी मोहित पिता प्रहलाद पाटीदार ने आत्महत्या कर ली थी। जिस मामले में मनासा पुलिस ने आरोपी पंकज धनगर सहित तीन को गिरफ्तार किया था। जिसमें इंस्टाग्राम पर लडकी की आईडी से बातचीत की और उसे प्रताडित किया तो मोहित पाटीदार ने आत्महत्या कर ली थी। इस केस में पुलिस ने गिरफ्तार किया तो फरियादी ने आरोपी पंकज धनगर को पहचान लिया और नाहरगढ थाने में प्रकरण दर्ज करवाया था। फरियादी मदनलाल पाटीदार को पता चला कि आरोपी नकली पुलिसकर्मी बनकर इस तरह की तकनीक से ब्लैकमेल करते थे। आरोपी पंकज धनगर के साथ दो अन्य युवक थे। एक का नाम अर्जुन पिता प्रहलाद भील निवासी भाटखेडी बताया जा रहा है। नाहरगढ थाना प्रभारी तरूण तिवारी ने बताया कि पंकज धनगर को प्रोडक्शन वारंट से लाए थे। मंगलवार को पीआर लिया है। गुरूवार को पुलिस आरोपी को न्यायालय पेश करेगी। इस मामले में दो अज्ञात और है, जिनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।