निंबाहेड़ा/प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी डॉ.कलाम एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी (रजि.) निंबाहेड़ा के तत्वाधान में नगर के चित्तौड़गढ़ रोड़ स्थित वंडर टाउन हॉल में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन पूर्व विधायक अशोक नवलखा के मुख्य आतिथ्य में एवं राजस्थान भाजपा अल्पसंख्य मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हमीद खान मेवाती की अध्यक्षा में व समाजसेवी एवं सीके ग्रुप के डायरेक्टर वसीम खान,यदुपति सिंघानिया इंस्टीट्यू ऑफ टेक्नोलॉजी के प्राचार्य केएल जोशी,भाजपा) व्यापार प्रकोष्ठ के चित्तौड़गढ़ जिला संयोजक प्रदीप मोदी,भाजपा युवा मोर्चा नगर महामंत्री आशीष टांक,सर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष पुष्कर सोनी,भाजपा अल्पसंख्य मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष,जंग बहादुर पठान,अय्यूब खान,जावेद खान व भाजपा अल्पसंख्य मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी ऋषभ जैन आदि के विशिष्ट आतिथ्य में किया गया। डॉ.कलाम सोसायटी संरक्षक प्रदीप मोदी ने स्वागत उद्बोधन के दौरान अतिथियों का स्वागत करते हुए उन्हें गत दस वर्षों से डॉ.कलाम सोसायटी द्वारा विद्यार्थियों के उत्साह वर्धन के लिए सोसायटी द्वारा आयोजित किए गए विभिन्न देशभक्ति एवं एजुकेशन से जुड़े कार्यक्रमों की जानकारी दी। अतिथियों द्वारा भारत रत्न डॉ.कलाम की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर समारोह के मुख्य अतिथि एवं पूर्व विधायक अशोक नवलखा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सपने वो नहीं होते जो हम रात में नींद में देखते हैं,सपने वो हैं जो हमें सोने नहीं देते हैं,मुख्य अतिथि नवलखा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने मिलकर 11 मई 1998 को पोखरण में ‘ऑपरेशन शक्ति’ के तहत सफल परमाणु परीक्षण कर भारत को एक वैश्विक परमाणु शक्ति के रूप में स्थापित किया था। समारोह अध्यक्ष राजस्थान भाजपा अल्पसंख्य मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हमीद खान मेवाती ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा समाज की सबसे बड़ी ताकत है और प्रतिभाओं को सम्मानित करने से युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। समारोह अध्यक्ष मेवाती कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं तथा नई पीढ़ी को अपने लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित करते हैं।_
सोसायटी अध्यक्ष भेरूलाल टांक एवं संस्थापक अशरफ मेव ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिभा सम्मान समारोह में निंबाहेड़ा शहरी क्षेत्र एवं निंबाहेड़ा तहसील क्षेत्र के विभिन्न निजी एवं सरकारी विद्यालयों के “सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन एवं राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड” में कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं में वर्ष 2026 में 90 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर निंबाहेड़ा क्षेत्र को गौरांवित करने वाले 123 प्रतिभान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।_प्रतिभा सम्मान समारोह संयोजक दशरथ कुमार टांक ने जानकारी देते हुए बताया कि समारोह के दौरान प्रतिभावान छात्र – छात्राओं और उनके अभिभावकों ने बड़ी संख्या में उत्साह के साथ भाग लेते हुए प्रतिभा सम्मान समारोह के आयोजन को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।कार्यक्रम का संचालन सुरेश कुमावत द्वारा किया गया। आभार सोसायटी संस्थापक अशरफ मेव ने व्यक्त किया।आयोजन समिति द्वारा अतिथियों का मेवाड़ी पगड़ी व उपरना पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर सोसायटी अध्यक्ष भेरूलाल टांक,सचिव अशरफ मेव,उपाध्यक्ष तालिब अहमद,संयोजक दशरथ कुमार टांक,प्रवक्ता शकील अहमद,मोहम्मद अली मंसूरी, डॉ.समीर खान,पत्रकार नरेश मेनारिया,मनोज मीणा,आरिफ शेख आदि सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं उनके अभिभावकों उपस्थित रहे।


