नीमच। नशा मुक्ति अभियान के तहत नीमच सिटी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से 108 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम का बिना चीर वाला सीपीएस डोडाचूरा बरामद किया है। मामले में राजस्थान निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल एवं एसडीओपी किरण चौहान के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सागरिया के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने भरभड़िया फंटा स्थित महू-चित्तौड़गढ़ फोरलेन पर नाकाबंदी कर पिकअप वाहन क्रमांक RJ 54 GA 0720 को रोका। तलाशी के दौरान वाहन में प्याज के कट्टों के बीच छिपाकर रखे गए छह काले कट्टों से कुल 108 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुखराम (28) निवासी बुडकिया, जिला जोधपुर तथा श्रवणराम (27) निवासी मेलावास, जिला जोधपुर, राजस्थान के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों से एक मोबाइल फोन, 108 किलो डोडाचूरा, पिकअप वाहन तथा 1200 किलोग्राम प्याज जब्त किया है। जब्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 25 लाख 36 हजार रुपये बताई गई है। थाना नीमच सिटी में आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है। पुलिस अब अवैध मादक पदार्थ के स्रोत और तस्करी नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है।
प्याज के कट्टों में छिपाकर ले जा रहे थे 108 किलो डोडाचूरा, नीमच सिटी पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा, 25 लाख से अधिक का मादक पदार्थ, पिकअप वाहन और अन्य सामान जब्त, राजस्थान के दो आरोपी गिरफ्तार
Related Posts
मध्य प्रदेश में पहली बार रतलाम रेंज में लागू हुआ ‘कवच एप’, अब हर 15 मिनट में होगी पुलिस गश्त की लाइव मॉनिटरिंग,कवच एप’ से लैस हुई रतलाम रेंज की पुलिस हर 15 मिनट में होगी लाइव ट्रैकिंग,एमपी में पहली बार 2250 पुलिसकर्मियों की गश्त पर रियल टाइम नजर,रतलाम रेंज का डिजिटल सुरक्षा कवच, डीएसपी से आरक्षक तक सबकी निगरानी
नीमच। मध्य प्रदेश में पहली बार रतलाम रेंज के तीनों जिलों रतलाम, मंदसौर और नीमच में पुलिस गश्त की लाइव मॉनिटरिंग के लिए अत्याधुनिक ‘कवच एप’ लागू किया गया है।…
लेवड़ा से चंगेरा तक मार्ग निर्माण से किसानों को मंडी पहुंचने में होगी सुविधा — बलवंत पाटीदार
नीमच। ब्लॉक कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष बलवंत पाटीदार ने किसानों की वर्षों पुरानी मांग को उठाते हुए कहा कि धनेरिया पंचायत के अंतर्गत लेवड़ा से चंगेरा होते हुए कृषि उपज मंडी…


