नयागांव । नगर में श्री हनुमान जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर आज गुरुवार 2 अप्रैल को विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।प्रातः 7 बजे बाबा रामदेव मंदिर, गांधी चौक परिसर में भगवान श्री हनुमान जी का विधि-विधान से अभिषेक किया जाएगा। इसके पश्चात आकर्षक श्रृंगार कर हवन-पूजन एवं महाआरती संपन्न होगी।
शाम 5 बजे बैंड-बाजों और ढोल-नगाड़ों के साथ भगवान श्री हनुमान जी की भव्य शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली जाएगी। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे और पूरे नगर में भक्तिमय माहौल देखने को मिलेगा। आयोजकों द्वारा नगरवासियों एवं आसपास के क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने का आग्रह किया गया है।