नयागांव पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नशा तस्करी के नेटवर्क को झटका दिया है। 3-4 अप्रैल की दरमियानी रात नीमच-निम्बाहेड़ा फोरलेन स्थित रेलवे फाटक पर नाकाबंदी के दौरान एक आई-20 कार से 500 ग्राम एमडी ड्रग्स और 15 किलो डोडाचूरा बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार जब राजस्थान पासिंग कार को रोका गया और तलाशी ली गई तो अंदर छिपाकर रखी गई एमडी ड्रग्स मिली, जिसकी कीमत करीब 50 लाख रुपए बताई जा रही है। कार चालक राजूराम जाट (निवासी नागौर, राजस्थान) को मौके से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 और 22 के तहत केस दर्ज किया गया है।पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क के सरगना और सप्लाई चेन की जांच में जुटी है। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है। ।  फिलहाल पुलिस की रडार पर इस गिरोह के मुख्य सरगना और नशे की इस खेप के असली गंतव्य का पता लगाना है। इस बड़ी कामयाबी के बाद इलाके के नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है और पुलिस अब यह खंगालने में जुटी है कि 50 लाख की यह एमडी ड्रग्स आखिर कहां खपाई जानी थी।