चित्तौड़गढ़. हिमाचल के मंडी से भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत गुरुवार को चित्तौड़गढ़ पहुंची और दुर्ग भ्रमण किया. इस दौरान कई लोगों ने उनके साथ फोटोग्राफी भी करवाई. दुर्ग दर्शन के दौरान फिल्म अभिनेत्री रनौत काफी खुश नजर आईं. अभिनेत्री कंगना अपने परिवार के साथ शाम को अचानक कड़ी सुरक्षा के बीच चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर पहुंची जहां सबसे पहले उन्होंने कुंभा महल को देखा. बाद में पद्मिनी पैलेस और जोहर स्थली पहुंच कर गाइड से इतिहास के बारे में जाना. बाद में वे परिवार के साथ मीरा मंदिर और गोमुख कुंडली गई तथा विजय स्तंभ पर अपने कुछ फोटोग्राफ्स भी लिए. शाम को वह परिवार सहित उदयपुर के लिए रवाना हो गई जहां रास्ते में मंगलवाड़ स्थित शर्मा भोजनालय पर रुकी जहां अपने परिवार सहित राजस्थानी दाल बाटी चूरमे का लुत्फ उठाया.
चितौड़गढ़ क्यों आई थीं एक्ट्रेस कंगना रनौत? ढाबे पर चूरमा बाटी का उठाया लुत्फ
Related Posts
MP में अब घूसखोरों के मददगार भी नपेंगे, लोकायुक्त ने पहली बार रिश्वतखोर महिला पटवारी के साथ उसके पति को भी बनाया सह-आरोपी
ग्वालियर। भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस ने बड़ा कदम उठाते हुए स्पष्ट किया है कि यदि किसी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी के भ्रष्टाचार में उसके स्वजन या किसी बाहरी व्यक्ति की…
5 दिवसीय निंबाहेड़ा नाइट प्रीमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, निंबाहेड़ा नाइट प्रीमियम लीग का आगाज, रोमांचक मुकाबलों से गूंजा खेल मैदान,मीडियाकर्मियों ने किया नाइट प्रीमियम लीग का शुभारंभ, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह,
निंबाहेड़ा। नगर के चित्तौड़गढ़ रोड स्थित महाविद्यालय खेल मैदान में गुरुवार रात्रि को 5 दिवसीय निंबाहेड़ा नाइट प्रीमियम लीग (ऑक्शन बेस्ड) क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में…


