नीमच। मीणा समाज सेवा संगठन, जिला नीमच के तत्वावधान में समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के सम्मान हेतु एक विशेष समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा।इसके अलावा वर्ष 2025-26 में इंजीनियरिंग एवं मेडिकल क्षेत्र में चयनित होने वाले विद्यार्थियों तथा सरकारी सेवा में नियुक्ति प्राप्त करने वाले समाज के होनहार युवक-युवतियों को भी सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान समारोह 12 जुलाई 2026 (रविवार) को प्रातः 10 बजे से श्री रावत मीणा समाज धर्मशाला,भादवामाता में आयोजित होगा। आयोजन का उद्देश्य समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना तथा शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। मीणा समाज सेवा संगठन ने पात्र विद्यार्थियों से अपनी अंकसूची (मार्कशीट) ग्रुप में साझा करने एवं संगठन के जिला अध्यक्ष बापूलाल रावत के व्हाट्सएप नंबर 9424099236 पर भेजने की अपील की है। संगठन पदाधिकारियों ने समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने का आग्रह किया है।