हजरत ईमली वाले बाबा के उर्स के मौके पर लंगर का आयोजन ।

नीमच- हर साल की तरह इस साल भी बड़ी शान ओ शोकत के साथ पटेल प्लाजा के सामने स्थित हजरत ईमली वाले बाबा रह. अले. का उर्स मुबारक मनाया जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए सदर जाकिर भाई कुरैशी ने बताया की इस मौके पर रविवार को शाम 7 बजे लंगर का आयोजन रखा गया है। शाम 4 बजे चादर शरीफ नून भाई, मकसूद भाई की तरफ से बाबा साहब के आस्तानें पर पहुंचकर चादर पेश की जाएगी। तथा रात्री 9 बजे से कव्वाली(महफिले समा) का प्रोग्राम होगा,जिसमे स्थानीय अकरम उमर कव्वाल पार्टी द्वारा सुफियाना कलाम पेश करेंगे । रात 10 बजे से रंग व कुल की रस्म अदायगी होगी।

 

Other Story