नीमच। गांव रायसिंगपुरा के पटेल बहादुर सिंह सुरावत की सुपुत्रियों के विवाह समारोह में उस समय राजस्थानी संस्कृति के अनूठे रंग बिखर गए, जब भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार वहां आशीर्वाद देने पहुंचे। सुरावत परिवार द्वारा किए गए ऐतिहासिक और भव्य स्वागत ने पूरे क्षेत्र में चर्चा बटोर ली है।
शाही अंदाज में हुआ प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत,बहादुर सिंह सुरावत ने राजस्थानी परंपराओं का निर्वहन करते हुए प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार का जोरदार स्वागत किया। स्वागत की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पाटीदार को पारंपरिक ऊंट पर बिठाकर विवाह स्थल परिसर में घुमाया गया। ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने साफा बांधकर उनका अभिनंदन किया।
करीना और आरती को दिया उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद,विवाह समारोह के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने बहादुर सिंह सुरावत की दोनों सुपुत्रियों, करीना और आरती को वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं देते हुए आशीर्वाद प्रदान किया। इस दौरान पाटीदार ने सुरावत परिवार के साथ आत्मीय चर्चा की और ग्रामीण परिवेश में इस प्रकार के जीवंत स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया।
-हमारी संस्कृति और परंपराएं ही हमारी असली पहचान हैं। बहादुर सिंह जी के परिवार द्वारा मिला यह प्रेम और राजस्थानी परंपरा के अनुसार किया गया यह सत्कार अभिभूत करने वाला है।
पवन पाटीदार, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा


