नीमच। पुलिस महानिदेशक मुख्यालय भोपाल द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभीयान के तहत पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री किरण चौहान, के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी जीरन निरीक्षक उमेश यादव के नेतृत्व मे पुलिस टीम द्वारा काले रंग की स्कार्पियो कमांक आरजे 14 युपी 3477 से परिवहन किया जा रहा 2 क्विंटल 61 किलो 300 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा जप्त करने में सफलता प्राप्त की है। लेकिन घटना स्थल से अज्ञात व्यक्ति पुलिस टीम की गिरफ्त में नहीं आ पाया है।
घटना का सक्षिप्त विवरण
– पुलिस थाना जीरन को दिनांक 27.4.2026 को
संदिग्ध वाहन की चैकिंग के दोरान काले रंग की स्कार्पियो कार कमांक आरजे 14 युपी 3477 के चालक के द्वारा घसुडी-चीताखेडा रोड पर नाकाबंदी देख काले रंग की स्कार्पियो का चालक अपनी स्कार्पियो को तेजगती से चलाकर लाया व नाकां बदी तोड कर हरनावदा रोड तरफ भागा जो अपनी स्कार्पियो को हरनावदा पुलिया के पास रोड किनारे छोड कर भाग गया जाना बताया जा रहा है जबकि
स्कार्पियो की तलाशी लेने पर कार के अंदर से अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा कुल वजनी 02 क्विटंल 61 किलो 300 ग्राम जप्त किया वाहन चालक के विरूद्ध अपराध धारा 8/15 एनडीपीएस का प्रकरण पंजीबद्ध किया वाहन स्वामी की जानकारी प्राप्त कर अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा के संबंध मे पुछताछ कर आगे कार्यवाही कि जावेगी
जब्त वाहन* :-
1 काले रंग की स्कार्पियो कार कमांक आरजे 14 युपी 3477 का चालक
यह जप्त किया मश्रुका
02 क्विटंल 61 किलो 300 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा, आरजे 14 युपी 3477 – किमती 09.60 लाख रूपये
सराहनीय कार्य
उक्त कार्यवाही में निरी उमेश यादव थाना प्रभारी जीरन एवं टीम की सराहनीय
भूमिका रही।


