नीमच | जीरन नगर के लिए यह अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है कि पाटीदार हाईस्कूल, जीरन ने शैक्षणिक वर्ष 2026 की हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। विद्यालय के समस्त स्टॉफ सदस्यों के अथक प्रयास से हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा 2026का परिणाम शत-प्रतिशत (100%)* रहा।
भव्य सम्मान समारोह
​इस शानदार उपलब्धि के उपलक्ष्य में,दिनांक 10/05/2026 को टाऊन हॉल, नीमच में ‘पत्रिका शिक्षक सम्मान समारोह’ का गरिमामयी आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर जिले के शीर्ष अधिकारी उपस्थित रहे:
*जिला कलेक्टर, नीमच
​पुलिस अधीक्षक (SP), नीमच,​जिला शिक्षा अधिकारी, नीमच,विद्यालय सम्मान ​की इस अभूतपूर्व सफलता का श्रेय कुशल प्रबंधन और शिक्षकों के समर्पण को दिया गया। समारोह में प्राचार्य श्री छगन लाल पाटीदार को अतिथियों द्वारा मंच पर सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों और विद्यार्थियों को इस स्वर्णिम सफलता पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं ।साथ ही विद्यालय का कक्षा 5 वी तथा 8 वी बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम भी शत प्रतिशत रहा ।