नीमच। नगर पालिका परिषद की सामान्य सभा की बैठक बुधवार को हंगामेदार माहौल में संपन्न हुई। बैठक सुबह 11 बजे निर्धारित थी, लेकिन अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा के विलंब से पहुंचने के कारण कार्यवाही करीब 11:20 बजे शुरू हो सकी। कई पार्षदों के भी देर से पहुंचने से शुरुआत में अव्यवस्था का माहौल बना रहा। बैठक में शहर की पेयजल व्यवस्था, सफाई और कचरा प्रबंधन सबसे प्रमुख मुद्दे रहे। नेता प्रतिपक्ष योगेश प्रजापति सहित कई पार्षदों ने गंदे पानी की आपूर्ति और जल संकट पर नाराजगी जताई। जवाब में मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) ने स्वीकार किया कि फिल्टर प्लांट के सुधार कार्य में गुणवत्ता संबंधी खामियां सामने आने से कार्य में देरी हुई है। उन्होंने कहा कि कमियों को दूर कर जल्द ही काम पूरा कराया जाएगा। साथ ही बिजली कटौती को भी नियमित जलापूर्ति में बाधा बताया।
बैठक के दौरान शहर के एक चौराहे के नामकरण का प्रस्ताव भी चर्चा का विषय बना। कुछ पार्षदों ने इसका विरोध किया, लेकिन आपसी चर्चा और समझाइश के बाद प्रस्ताव को बहुमत से पारित कर दिया गया।
कई पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में विकास कार्यों में भेदभाव, प्रस्ताव लंबित रखने और सफाई व्यवस्था की बदहाली के आरोप लगाए। एक पार्षद ने कहा कि उनके वार्ड में पिछले चार वर्षों से कोई उल्लेखनीय विकास कार्य नहीं हुआ है। कांग्रेस पार्षदों द्वारा मांगी गई एक फाइल को लेकर भी बैठक में तीखी बहस हुई। इसके अलावा नए कर्मचारियों के पुलिस सत्यापन (वेरिफिकेशन) की मांग भी बैठक में उठाई गई। लंबे समय तक चले हंगामे और बहस के बाद अंततः नगर पालिका परिषद ने कुल 44 प्रस्तावों को मंजूरी दे दी।
हंगामे के बीच नपा परिषद की बैठक संपन्न, 44 प्रस्ताव पारित, गुणवत्ता पर उठे सवाल
Related Posts
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जावद में बावड़ी उत्सव, जल संरक्षण का लिया सामूहिक संकल्प
जावद (नीमच)। मध्यप्रदेश शासन के जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जावद विकासखंड में प्राचीन गुलाब बावड़ी (खोर दरवाजा परिसर) पर भव्य बावड़ी उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में…
कल 29 जून को सीएम डॉ. मोहन यादव करेंगे शुभारंभ, प्रख्यात उद्योगपति कैलाश धानुका ने रचा कीर्तिमान, नीमच में स्थापित होगी एमपी की पहली विशाल ‘सोलर ग्लास’ फैक्ट्री
( मनोज मीणा ) नीमच। औद्योगिक विकास की दिशा में नीमच जिले के लिए एक बड़ी और ऐतिहासिक खबर है। क्षेत्र के प्रख्यात उद्योगपति कैलाश धानुका ने मध्य प्रदेश में…


