नीमच । खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन की कार्यवाहीयों एवं राजस्व प्राप्ति में नीमच जिला उज्जैन संभाग में प्रथम स्थान पर कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के नेतृत्व में वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिले ने अवैध उत्खनन परिवहन एवं भण्डारण पर प्रभावी नियंत्रण करते हुए उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। साथ ही राजस्व प्राप्ति के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नीमच जिला उज्जैन संभाग में प्रथम स्थान पर रहा है। जिला खनिज अधिकारी श्री गजेन्द्रसिंह डावर ने बताया कि अवैध परिवहन, अवैध उत्खनन एवं अवैध भण्डारण पर की गयी कठोर कार्यवाहीयों से वर्ष 2025-26 में खनिज विभाग द्वारा विगत 05 वर्षों का रिकार्ड तोड़ दियाहै। जिले में वर्ष 2020-21 में अवैध परिवहन, उत्खनन एवं भण्डारण के कुल 136 प्रकरण, वर्ष 2021-22 में 171 प्रकरण, वर्ष 2022-23 में 180 प्रकरण, वर्ष 2023-24 में 173 प्रकरण, वर्ष 2024-25 में 227 प्रकरण दर्ज किये गये। जबकि वर्ष 2025-26 में अवैध परिवहन, अवैध उत्खनन एंव अवैध भण्डारण के सर्वाधिक वित्तीय वर्ष 2025-26 में दर्ज 231 प्रकरणों में 1.82 करोड अधिरोपित कर 1.66 करोड जमा कराये गये है। जो कि विगत 05 वर्षों में सर्वाधिक है। इसी प्रकार वित्तीय वर्ष 2025-26 में खनिज विभाग द्वारा 55.84 करोड राजस्व की वसूली कर राजस्व प्राप्ति में उज्जैन संभाग में प्रथम स्थान पर रहा। उक्त उल्लेखनीय कार्यवाहीयों में प्रभारी खनि निरीक्षक श्री सुनील जाधव एवं खनिज अमले का विशेष योगदान रहा है।
खनिज राजस्व प्राप्ति एवं अवैध उत्खनन परिवहन पर कार्रवाइयों में नीमच जिला संभाग में प्रथम,लगभग 56 करोड़ के राजस्व की वसूली की गई
Related Posts
आज बनने वाले इतिहास में“भाजपा में अपने ही हुए पराए”, कार्यालय का भूमि पूजन या नामों का विलोपन? इतिहास लिखने से पहले ही ‘डिलीट’ हुए नाम! भाजपा में श्रेय की खुली राजनीति”, विचारणीय क्या जो नाम कार्ड में वे ही पट्टिका पर लिख इतिहास बनेंगे या उसमें दो नाम और जोड़े जाएंगे ? यह राजनीति है साहेब आज आपका तो कल किसी और का दिन होगा?
नीमच। नीमच में भाजपा जिला कार्यालय के भूमि पूजन का ऐतिहासिक आयोजन आज होना है, लेकिन उससे पहले ही एक निमंत्रण कार्ड ने पूरे कार्यक्रम की दिशा बदल दी है।…
नीमच भाजपा के निमंत्रण पत्र में चूकों का ‘अंबार’: ग्वालियर के कार्ड ने खोली पोल, पूर्व मंत्री सखलेचा सहित वरिष्ठ विधायकों की अनदेखी, क्या यही है भाजपा का प्रोटोकॉल?
नीमच । 6 अप्रैल को भाजपा के स्थापना दिवस पर नीमच में होने जा रहे भव्य जिला कार्यालय के भूमिपूजन का ‘निमंत्रण पत्र’ अब महज एक कार्ड नहीं, बल्कि राजनीतिक…


