नीमच-जिला सेन समाज एवं युवा सेन समाज संगठन नीमच के तत्वाधान में 13 एवं 14 अप्रैल को सेन जयंती महोत्सव पर सेन समाज के आराध्य देव श्री सेन जी महाराज का जन्मोत्सव दो दिवसीय आयोजनों के साथ मनाया जाएगा ।
सेन जयंती महोत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रेश सेन, जिला सेन समाज अध्यक्ष सुखलाल सेन,युवा अध्यक्ष चमन सेन ने बताया कि प्रथम दिवस 13 अप्रैल 2026 सोमवार को जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया है जिसमें सेन समाज के सभी तहसीलों की क्रिकेट टीम में भाग लेगी ।प्रतियोगिता के प्रभारी संजय गहलोत कनावटी को बनाए गये है ।नारी शक्ति हेतु खेल प्रतियोगिता रखी गई है जिसमें महिला एवं युवतीया भाग लेगी ।प्रतियोगिता की प्रभारी कृतीबाला गहलोत बनाई गई है ।दिनांक 14 अप्रैल 2026 मंगलवार को वाहन रैली प्रातः 8:00 बजे नारायणी माता से प्रारंभ होगी जिसका समापन सेन वाटिका पर होगा ।वाहन रैली प्रभारी चमन सेन,भंवरलाल सेन,मनीष सेन बनाए गए ।इस अवसर पर शाम 4:00 प्रतिभा छात्र सम्मान समारोह स्व.मदन लाल जी भाटी की स्मृति में रमेश जी भाटी द्वारा पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे ।प्रतिभा छात्र सम्मान समारोह मे 10 वी एव 12वीं,और स्नातक मे 75%अंक प्राप्त करने वाले सेन छात्राओं एव वर्ष 2025 में शासकीय नौकरी एवं विशेष सम्मान पाने वाले समाज बंधुओ का सम्मान किया जाएगा । अपनी अंकसूची की फोटोकॉपी एवं अपनी जानकारी महेंद्र चौहान मो. 9754941799 ,बाबूलाल देवड़ा मो. 9926324975 एवं जिला कार्यालय 37 दयानंद मार्ग नीमच एवन हेयर ड्रेसर्स स्वर्णकार धर्मशाला नीमच एवं सभी तहसील अध्यक्षों को 8 अप्रैल तक दे सकते हैं ।विशाल भजन संध्या 14 अप्रैल को शाम 6:00 बजे सेन वाटिका नीमच पर रखी गई है जिसके प्रभारी राजेश सेन शिव चांगल बनाए गए ।14 अप्रैल शाम 6:30 बजे महा प्रसादी सेन वाटिका नीमच पर रखी गई ।जिसके प्रभारी ओम चांगल विनोद सेन बनाए गए । सेन जयंती महोत्सव के अवसर पर 13 एवं 14 अप्रैल को सेन बंधु अपने प्रतिष्ठान बंद रखें ।एवं समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करें । उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी समरथ सेन पत्रकार द्वारा दी गई