मंदसौर। मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल के सख्त निर्देशानुसार प्रदेशव्यापी जुआ, सट्टा, आबकारी जैसे अपराधों पर नियंत्रण तथा कार्रवाई संबंध में सभी जिलों मे अभियान संचालित किया जा रहा है । उक्त तारतम्य मे जिला मन्दसौर पुलिस अधीक्षक मंदसौर विनोद कुमार मीणा के द्वारा अभियान के तहत निर्देश जिले के सभी थाना प्रभारीयों को दिये गये जिसके पालन मे कार्यवाही करते एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर तेर सिहं बघेल एवं SDOP महोदय मंदसौर ग्रामीण कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन तथा उनि शुभम व्यास थाना प्रभारी थाना दलौदा के नेतृत्व मे दलोदा पुलिस टीम द्वारा दलोदा थाना क्षेत्र में IPL के दिल्ली मुंबई मैच जीत हार पर सट्टा लगा रहे 02 सटोरियों को पकड़कर उनके कब्जे से 9200 रुपए नगदी, 02 मोबाइल सहित 1.50 लाख का हिसाब बरामद करने में सफलता प्राप्त की है । आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
*गिरफ्तार आरोपी*
1. ईश्वर पिता रामेश्वर निवासी दलौदा जिला मंदसौर
2. मुकेश पिता गोपाल परिहार दलौदा ज़िला मंदसौर
सराहनीय कार्य
उनि शुभम व्यास थाना प्रभारी दलौदा, सउनि तेज सिंह डामोर , प्रआर. मुकेश सिंह, आर. सागर, आर नारायण, आर सुनील यादव महत्वपूर्ण भूमिका रहा ।
दलौदा पुलिस ने पकड़ा IPL दिल्ली मुंबई मैच का सट्टा,2 सटोरियों से 9200 रुपये नगद, 2 मोबाइल सहित 1.50 लाख का हिसाब किया जप्त
Related Posts
आखिर यह कौन सी राजनीति हो रही है नीमच शहरी हाईवे फोरलेन निर्माण में!
नीमच। मंदसौर में यातायात के दबाव को कम करने के लिए आदर्श रोड़ बनाने की दिशा में नगर पालिका प्रशासन ने कार्यवाही शुरू की जहां दो थानों की पुलिस ने…
पिपलियामंडी में तमिलनाडु के व्यापारी का अपहरण.आपसी लेन-देन का मामला,लहसुन खरीदने आया था; आलोट में मिला
मंदसौर। मंदसौर जिले के पिपलियामंडी में गुरुवार दोपहर तमिलनाडु के एक व्यापारी का अपहरण कर लिया गया। यह घटना फोरलेन पर स्थित बही टोल प्लाजा के समीप पटेल होटल के…


