नयागांव। क्षेत्र में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह यात्रा गांधी चौक स्थित हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पुलिस चौकी स्थित रणजीत हनुमान बालाजी मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में युवक और बालक शामिल हुए। डीजे, ढोल-नगाड़ों की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। हाथों में भगवा ध्वज लिए श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
रणजीत हनुमान बालाजी मंदिर पहुंचने पर महाआरती का आयोजन किया गया। इसके साथ ही मंदिर में अभिषेक, हवन और सुंदरकांड पाठ भी हुआ। वहीं जावद चौराहा स्थित बालाजी मंदिर में भी हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया।
नयागांव में धूमधाम से निकली शोभायात्रा, हुए पूजन-अनुष्ठान
Related Posts
आज बनने वाले इतिहास में“भाजपा में अपने ही हुए पराए”, कार्यालय का भूमि पूजन या नामों का विलोपन? इतिहास लिखने से पहले ही ‘डिलीट’ हुए नाम! भाजपा में श्रेय की खुली राजनीति”, विचारणीय क्या जो नाम कार्ड में वे ही पट्टिका पर लिख इतिहास बनेंगे या उसमें दो नाम और जोड़े जाएंगे ? यह राजनीति है साहेब आज आपका तो कल किसी और का दिन होगा?
नीमच। नीमच में भाजपा जिला कार्यालय के भूमि पूजन का ऐतिहासिक आयोजन आज होना है, लेकिन उससे पहले ही एक निमंत्रण कार्ड ने पूरे कार्यक्रम की दिशा बदल दी है।…
नीमच भाजपा के निमंत्रण पत्र में चूकों का ‘अंबार’: ग्वालियर के कार्ड ने खोली पोल, पूर्व मंत्री सखलेचा सहित वरिष्ठ विधायकों की अनदेखी, क्या यही है भाजपा का प्रोटोकॉल?
नीमच । 6 अप्रैल को भाजपा के स्थापना दिवस पर नीमच में होने जा रहे भव्य जिला कार्यालय के भूमिपूजन का ‘निमंत्रण पत्र’ अब महज एक कार्ड नहीं, बल्कि राजनीतिक…


