नीमच। मोरवन मंडल क्षेत्र में 20 एवं 21 जून को विकास कार्यों के लोकार्पण और जनहितकारी कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी। कार्यक्रमों के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य एवं कृषि क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों को जनता को समर्पित किया जाएगा। साथ ही किसानों के लिए विशेष कार्यशाला का आयोजन भी होगा। कार्यक्रमों में सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक ओमप्रकाश सकलेचा, भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल सहित कई जनप्रतिनिधि एवं भाजपा पदाधिकारी शामिल रहेंगे। 20 जून को सुबह 9:30 बजे लालपुर स्कूल में तीन अतिरिक्त कक्षों का लोकार्पण किया जाएगा। इसके बाद सुबह 11 बजे मोरवन में कृषि विभाग की किसान कार्यशाला आयोजित होगी, जिसमें किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों एवं विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। दोपहर 12:30 बजे मोरवन में स्वास्थ्य विभाग के नवीन भवन का लोकार्पण किया जाएगा। 21 जून को सुबह 9 बजे मड़ावदा में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण होगा। इसके पश्चात सुबह 10:15 बजे बांगरेड़ में स्वास्थ्य विभाग से संबंधित कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा। वहीं दोपहर 12 बजे सरवानिया महाराज में स्वास्थ्य विभाग के विकास कार्यों का लोकार्पण कर उन्हें जनता को समर्पित किया जाएगा।
भाजपा मंडल अध्यक्ष अर्जुन माली ने क्षेत्रवासियों एवं कार्यकर्ताओं से कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर विकास कार्यों के साक्षी बनने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं कृषि सुविधाओं को मजबूती मिलेगी तथा आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध होंगी।


