नीमच, 10 अप्रैल। जिले में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग की टीम ने जावद क्षेत्र के ग्राम नयागांव व बोरखेड़ी इलाके में छापामार कार्रवाई कर अवैध खनन एवं परिवहन में संलिप्त 4 जेसीबी मशीनें और 1 डम्पर जब्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 10 अप्रैल 2026 को खनिज अधिकारी गजेंद्रसिंह डावर एवं प्रभारी खनि निरीक्षक सुनील जाधव के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। इस दौरान खनिज (मिट्टी) का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करते हुए कुल 5 वाहनों को पकड़ा गया।
जब्त किए गए वाहनों में RJ09EA5801, RJ35EA0976, RJ09EA5982 नंबर की जेसीबी, एक बिना नंबर (3DX) जेसीबी तथा RJ09GB3961 नंबर का डम्पर शामिल है। सभी वाहनों को मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण का निवारण) नियम 2022 के तहत जब्त कर पुलिस चौकी नयागांव की अभिरक्षा में खड़ा कराया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और इसमें शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।